[ad_1]
हिसार। शहर में शुक्रवार को 9 एमएम बारिश हुई। इस दौरान 33केवी आजाद नगर पावर हाउस की लाइन पर पेड़ की टहनी गिरने से जम्फर ब्रेकडाउन आ गया, जिससे शहर के 15 क्षेत्रों में 5 घंटे तक बिजली बाधित रही। इस दौरान आजाद नगर, सेक्टर-15, नवदीप कॉलोनी, किसान कॉलोनी, गीता कॉलोनी, गंगवा, आर्य नगर सहित अन्य क्षेत्रों में बिजली कट से क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
क्षेत्रवासी नरेंद्र, सुरेश, अमित, मनीष, रामकरण, सरोज ने बताया कि शुक्रवार शाम 4 बजे के बाद आजाद नगर सहित सटे क्षेत्रों में साढ़े 5 घंटे से अधिक बिजली कट रहा। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि शिकायत केंद्रों में जब उन्होंने फोन मिलाने का प्रयास किया तो कर्मचारियों ने स्विच ऑफ कर लिया। इसके अलावा शहर में पुरानी सब्जी मंडी चौक, सैनियान मोहल्ला, मिल गेट, पटेल नगर, बडवाली ढाणी, बैंक कॉलोनी सहित 10 से अधिक क्षेत्रों में ढाई से तीन घंटे तक बिजली कट रहने से क्षेत्रवासियों का परेशानी हुई।
[ad_2]
Hisar News: बारिश के कारण 15 क्षेत्रों में 5 घंटे तक बत्ती रही गुल



