Hisar News: बलिया यूपी के लिए … Latest Haryana News

[ad_1]

अग्रोहा (हिसार)। अग्रोहा मंदिर में दर्शन करने के लिए सड़क पार करते समय शनिवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आकर उत्तर प्रदेश के जिला बलिया निवासी युवती कंचन मौर्या (22) की मौत हो गई।


Trending Videos

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवा दिया। जिला बलिया के गांव चंदायर की निवासी कंचन मौर्या शनिवार को अपनी भाभी निशु वर्मा और पड़ोसी राखी के साथ अग्रोहा स्थित मंदिर में दर्शन करने आई थी। सड़क पार करते समय वह अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में भर्ती किया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि कंचन मौर्या चार महीने से अपने भाई मोहित मौर्या के घर आई हुई थी और इसी दौरान यह हादसा हुआ।

[ad_2]
Hisar News: बलिया यूपी के लिए …