Hisar News: पार्ट टाइम जॉब के नाम पर युवक से 2.49 लाख रुपये की साइबर ठगी Latest Haryana News

[ad_1]

बास। नारनौंद उपमंडल के गांव बास आजमशाहपुर निवासी अमित के साथ पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर 2.49 लाख रुपये की ठगी की गई। पीड़ित ने मामले की ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद साइबर थाना हांसी ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अमित के टेलीग्राम नंबर पर 5 नवंबर को पार्ट टाइम जॉब का संदेश आया, जिसमें टास्क और रेटिंग करके रुपये कमाने का लालच दिया गया था। उन्हें एक लिंक भेजकर मोबाइल नंबर पंजीकृत करवाने के लिए कहा गया। पंजीकरण के बाद उन्हें एक टेलीग्राम आईडी से जोड़ दिया गया, जहां से कथित नौकरी की आगे की प्रक्रियाएं बताई जाने लगीं।

जब अमित ने जमा कराई गई राशि निकालने की कोशिश की, तो ठगों ने टैक्स ऑडिट पूरा करने के नाम पर 2,49,900 रुपये और जमा करवाने की मांग की। उन पर भरोसा करते हुए पीड़ित ने 10 नवंबर को अलग-अलग खातों में कई किस्तों में रकम ट्रांसफर कर दी। इसमें 99,900 रुपये, 50,000 रुपये, 50,000 रुपये और 50,000 रुपये भेजे गए।

इसके बाद जब ठगों ने और पैसे मांगने शुरू किए तो अमित को संदेह हुआ और 11 नवंबर को उन्होंने साइबर पोर्टल पर शिकायत कर दी। जांच में मामला साइबर ठगी का पाया गया। साइबर थाना हांसी के जांच अधिकारी रामबिलास लेनदेन का विवरण जुटाकर बैंक खातों के माध्यम से आरोपियों की तलाश कर रहे हैं।

[ad_2]
Hisar News: पार्ट टाइम जॉब के नाम पर युवक से 2.49 लाख रुपये की साइबर ठगी