[ad_1]
हिसार। शहर में नगर निगम और बीएंडआर की टीम लगातार अतिक्रमण हटाने का अभियान चला रही है। सोमवार को रेलवे रोड, राजगुरु मार्केट, बिश्नोई मंदिर मार्केट और एमसी डीसी कॉलोनी मार्केट समेत कई स्थानों पर अभियान चलाया गया। इस दौरान 5 दुकानों के बाहर लगे शेड जेसीबी की मदद से हटाए गए। अधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि भविष्य में फिर से अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कार्यालय सहायक सुरेन्द्र वर्मा ने बताया कि अभियान की शुरुआत बस स्टैंड से की गई और सिरसा रोड चुंगी, रेलवे रोड व अन्य मार्केटों में अतिक्रमण हटाया गया। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार यह अभियान मेयर प्रवीण पोपली और निगमायुक्त नीरज के आदेशानुसार तथा अतिरिक्त आयुक्त शालिनी चेतल और डॉ. प्रदीप हुड्डा के दिशा-निर्देशों के तहत चलाया जा रहा है।
अभियान का उद्देश्य मुख्य मार्गों और मार्केट में सुचारू आवागमन सुनिश्चित करना और आम नागरिकों को होने वाली परेशानी से राहत दिलाना है। इस दौरान पुलिस भी मौजूद रही ताकि कार्रवाई शांतिपूर्वक और प्रभावी ढंग से हो सके।
कल डाबडा चौक के पास आरओबी के पास हाेगी कार्रवाई :
नगर निगम ने बताया कि अतिक्रमण करने वालों को पहले नोटिस दिए जा चुके थे लेकिन जब उन्होंने इसे नहीं हटाया, तब जेसीबी से शेड हटाए गए। निगम की टीम 11 फरवरी को डाबडा चौक के पास आरओबी के पास भी अतिक्रमण हटाने के लिए कार्रवाई करेगी।
[ad_2]
Hisar News: पांच दुकानों के बाहर लगे शेड जेसीबी की मदद से हटाए




