Hisar News: नील गाय आने से बाइक खंभे से टकराई, पुलिसकर्मी के पिता की मौत Latest Haryana News

[ad_1]


Trending Videos



नारनौद। मोठ मार्ग पर बुधवार शाम सड़क पर अचानक नील गाय आने से बाइक सवार का संतुलन बिगड़ गया और बाइक खंभे से जा टकराई। हादसे में वार्ड-12 निवासी जयपाल की मौत हो गई। पुलिस ने हांसी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।

Trending Videos

वार्ड-12 में रहने वाले 31 वर्षीय अंकित ने बताया कि वह हरियाणा पुलिस का कर्मचारी है और फरीदाबाद में तैनात है। उसके पिता जयपाल बुधवार शाम बाइक पर खेत में जा रहे थे। मोठ मार्ग पर पहुंचे तो अचानक एक नील गाय बाइक के आगे आ गई, जिस कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक खंभे से टकरा गई। हादसे के उनके पिता जयपाल को गंभीर चोट लगी, उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

[ad_2]
Hisar News: नील गाय आने से बाइक खंभे से टकराई, पुलिसकर्मी के पिता की मौत