{“_id”:”6779741cb0a3ca3f52027d33″,”slug”:”man-dies-in-corporations-temporary-night-shelter-hisar-news-c-21-hsr1020-538744-2025-01-04″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Hisar News: निगम के अस्थायी रैन बसेरे में व्यक्ति की मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 04 Jan 2025 11:18 PM IST
हिसार। रेलवे स्टेशन के पास रोडवेज की बस में बनाए गए अस्थाई रैन बसेरे में शनिवार को एक व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेजा है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और न ही मौत की वजह पता चल पाई है।
Trending Videos
रेलवे स्टेशन के पास रोडवेज की एक बस खड़ी रहती है, जिसमें कुछ गद्दे डाले गए हैं। इसे अस्थायी रैन बसेरे के तौर पर उपयोग किया जा रहा था। शनिवार शाम करीब 8 बजे के बाद पुलिस को सूचना मिली कि रैन बसेरे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। रैन बसेरे के लिए काम करने वाले युवक सोनू ने बताया कि यह व्यक्ति शुक्रवार को भी यहीं था। उसे ओढ़ने के लिए दो कंबल दिए थे। हमारे पास कंबल व गद्दों की पूरी व्यवस्था है। शायद इस व्यक्ति ने शराब का सेवन किया हुआ था।
[ad_2]
Hisar News: निगम के अस्थायी रैन बसेरे में व्यक्ति की मौत