[ad_1]
हिसार। युवाओं को नशे और सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय में 16 से 20 फरवरी तक पांच दिवसीय जिलास्तरीय यूथ रेडक्रॉस शिविर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें जिले के 20 महाविद्यालयों से करीब 120 युवा कार्यकर्ता व काउंसलर प्रशिक्षण ले रहे हैं।
शिविर का शुभारंभ सोमवार को जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र कुमार ने किया। उन्होंने युवाओं को नशे से होने वाली स्वास्थ्य व आर्थिक हानि की जानकारी देते हुए इससे दूर रहने और समाज को जागरूक करने का आह्वान किया।
सोसायटी के सचिव रविंद्र कुमार ने बताया कि हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ के महासचिव डॉ. सुनील कुमार के दिशा-निर्देश तथा सोसायटी के प्रधान व उपायुक्त महेंद्रपाल के मार्गदर्शन में शिविर आयोजित हो रहा है। उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी ने बताया कि प्रशिक्षण में सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता और आपदा सहायता से जुड़े विषय शामिल हैं। प्राचार्य डॉ. विवेक सैनी, जिला प्रशिक्षण अधिकारी विनोद कुमारी, कुलदीप, नरेश कुमार, नरेश बिस्सु, संदीप व बजरंग ने भी युवाओं का उत्साहवर्धन किया।
[ad_2]
Hisar News: नशे से दूर रहने का संदेश, युवाओं को सामाजिक जागरूकता का प्रशिक्षण



