[ad_1]
हिसार। शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नगर निगम की कार्रवाई जारी है। वीरवार को निगम टीम ने कई इलाकों में अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया और दुकानदारों को चेतावनी दी कि भविष्य में अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई होगी।
सहायक नोडल अधिकारी सुरेन्द्र वर्मा ने बताया कि अभियान की शुरुआत रेलवे रोड से हुई और इसके बाद टीम ने राजगुरु मार्केट, बस स्टैंड, ऋषि नगर सहित अन्य क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाया। इसके अतिरिक्त कैंप चौक, पुरानी सब्जी मंडी चौक, सैनियान स्कूल और बढ़वाली तक दुकानदारों को अपनी दुकानों की परिधि में ही सामान रखने की अपील की गई।
उन्होंने बताया कि इन दुकानदारों को सामान अपनी परिधि में रखने के लिए 7 दिन का समय दिया गया है। यदि इस अवधि में सामान नहीं हटाया गया तो नगर निगम नियमानुसार सख्त कार्रवाई करेगा और सामान जब्त किया जाएगा। इस दौरान तहबाजारी इंचार्ज सुरेन्द्र शर्मा, पशु पकड़ो अभियान की टीम और पुलिस विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे, ताकि अभियान शांतिपूर्वक और प्रभावी ढंग से संपन्न हो सके।
[ad_2]
Hisar News: नगर निगम ने मुनादी कर हटवाया अतिक्रमण



