in

Hisar News: नगर निगम ने एसपी से मांगे सख्त व चुस्त पुलिसकर्मी, पशु पकड़ने वाली टीम की सुरक्षा अहम Latest Haryana News

Hisar News: नगर निगम ने एसपी से मांगे सख्त व चुस्त पुलिसकर्मी, पशु पकड़ने वाली टीम की सुरक्षा अहम  Latest Haryana News
#

[ad_1]

#

शहर में बेसहारा पशुओं को पकड़कर गाड़ी में चढ़ाते कर्मचारी। 

हिसार। नगर निगम प्रशासन ने बेसहारा पशु पकड़ने के अभियान को लेकर पुलिस प्रशासन से पुलिस कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने व उनकी स्थायी ड्यूटी लगाने की मांग की है। खास बात यह है कि निगम ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर विभाग के सख्त व चुस्त पुलिस कर्मचारी मांगे हैं। वहीं, शुक्रवार को निगम की पशु पकड़ने वाली टीम ने इंचार्ज राहुल सैनी के नेतृत्व में शहर से 41 बेसहारा पशु पकड़े। इस दौरान दिल्ली रोड, औद्योगिक क्षेत्र व सातरोड में अभियान चलाया गया।

Trending Videos

पुलिस अधीक्षक के नाम लिखे गए पत्र में निगम प्रशासन ने कहा है कि मुख्यमंत्री व हरियाणा गो सेवा आयोग के अध्यक्ष की तरफ से शहर में बेसहारा पशु पकड़ने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश मिले हैं। पूर्व में निगम की पशु पकड़ने वाली टीम के साथ हुए झगड़ों को देखते हुए इस अभियान में पुलिस की भूमिका भी अहम हो जाती है। चूंकि इस दौरान टीम व पशुओं की सुरक्षा के साथ-साथ पशुपालकों के दुपहिया वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जानी है। इस कार्य के लिए विभाग के सख्त व चुस्त पुलिस कर्मचारियों की जरूरत है।

निगम प्रशासन ने कहा कि इन कर्मचारियों की स्थायी ड्यूटी पशु पकड़ने वाली टीम के साथ लगाई जाए। शहर में वीवीआईपी के आगमन के समय भी इन पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी कहीं अन्य जगह न लगाई जाए ताकि वीवीआईपी के आगमन रूट से बेसहारा पशुओ को पकड़ने के साथ-साथ यातायात को नियंत्रित करने व बेसहारा पशुओं को पकड़ने के दौरान होने वाले हादसो से आमजन को सुरक्षित किया जा सके। निगम प्रशासन ने पुलिस अधीक्षक से 15 पुलिस कर्मचारियों (महिला पुलिस कर्मचारी भी) की ड्यूटी लगाने की मांग की है।

[ad_2]
Hisar News: नगर निगम ने एसपी से मांगे सख्त व चुस्त पुलिसकर्मी, पशु पकड़ने वाली टीम की सुरक्षा अहम

VIDEO : गुरुग्राम में बिजली ट्रांसफार्मर से टकराई गाड़ी, सड़क पर लोगों में मची तेल लेने की होड़  Latest Haryana News

VIDEO : गुरुग्राम में बिजली ट्रांसफार्मर से टकराई गाड़ी, सड़क पर लोगों में मची तेल लेने की होड़ Latest Haryana News

डॉक्टर के एक हाथ में सलाइन, दूसरे से करते रहे मरीजों का इलाज; दिल जीत लेगा ये VIDEO – India TV Hindi Politics & News

डॉक्टर के एक हाथ में सलाइन, दूसरे से करते रहे मरीजों का इलाज; दिल जीत लेगा ये VIDEO – India TV Hindi Politics & News