[ad_1]
हिसार। नई अनाज मंडी स्थित द ग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन की बैठक स्थानीय सत्यनारायण शिव मंदिर में आयोजित की गई। बैठक में एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित करने की सलाह दी गई और आगामी चुनाव की प्रक्रिया का एलान किया गया।
चुनाव के लिए 23 और 24 फरवरी को नामांकन किया जाएगा। प्रत्याशियों को 25,000 रुपये सुरक्षा राशि जमा करानी होगी जो वापस नहीं की जाएगी। वैध प्रत्याशी 25 फरवरी तक नामांकन वापस ले सकते हैं। यदि किसी पद पर एक से अधिक प्रत्याशी होंगे, तो मतदान 1 मार्च को सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा।
कई सदस्यों ने सुरक्षा राशि को अधिक बताते हुए आपत्ति जताई। उनका तर्क था कि इतनी राशि आमतौर पर लोकसभा चुनाव के लिए ही ली जाती है। चुनाव के अंतर्गत कुल 310 मतदाताओं में से 14 सदस्यों को नई कार्यकारिणी में शामिल किया जाएगा। इनमें उपाध्यक्ष अनिल डालमिया, पवन गर्ग, रामअवतार गोयल, यशपाल गोदारा, राजीव डाबड़ा, सतपाल मित्तल, मनीराम गोयल, लक्ष्मी बंसल आदि शामिल हैं।
कुम्हार समाज समिति का चुनाव आठ को
हिसार। मोहल्ला भगतनगर में 12 क्वार्टर रोड स्थित मानव कल्याण कुम्हार समाज समिति का चुनाव आठ मार्च को कराया जाएगा। इस कार्यकारिणी का कार्यकाल तीन साल होगा। यह प्रक्रिया पूरी करवाने के लिए वार्ड नंबर सात के पार्षद मनोहर लाल को चुनाव अधिकारी नामित किया गया है। उन्होंने समिति के सभी सदस्यों से इस प्रक्रिया में शामिल होने का अनुरोध किया है। ब्यूरो
[ad_2]
Hisar News: द ग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन के गठिन के लिए नामांकन 23-24 को, 25,000 रुपये सुरक्षा राशि जमा कराने पर आपत्ति



