[ad_1]
हिसार। गांव बगला निवासी 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला की डेरे से घर लौटते समय अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतका मथरी देवी शुक्रवार दोपहर गांव के डेरे में पूजा-अर्चना के लिए गई थीं। पूजा के बाद घर लौटते समय डेरे से कुछ ही दूरी पर उन्हें चक्कर आ गया और वह जमीन पर गिर पड़ीं।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने परिजनों को जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे और महिला को उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां देर शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को जिला नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया। सदर थाना प्रभारी नवीन ने बताया कि परिजनों के बयानों के आधार पर मामले में इत्तेफाकिया कार्रवाई की गई है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।ब्यूरो
[ad_2]
Hisar News: डेरे से लौटते समय गिरने से 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत




