Hisar News: ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर 2.40 करोड़ रुपये ठगे Latest Haryana News

[ad_1]

हिसार। ट्रेडिंग में ज्यादा मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगों ने एक स्टील कारोबारी व उसके जीजा से 2.40 करोड़ रुपये ठग लिए। ठगाें ने पकारोबारी को पहले एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा और फिर लिंक भेजकर एप डाउनलोड करवाया। इसके माध्यम से ट्रेडिंग में निवेश करवाया गया।

जांच अधिकारी वेदपाल ने बताया कि नागोरी गेट भिवानी मोहल्ला निवासी स्टील कारोबारी ने रिपोर्ट दी कि उसकी हिसार में मिर्जापुर रोड पर स्टील पाइप की दुकान है। करीब एक माह पहले अज्ञात व्यक्ति ने उसका मोबाइल नंबर ट्रेडिंग फ्रेंडस क्लब जी 7 नाम के व्हाट्सएप ग्रुप और बाद में शार्क क्लब जी 7 व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया। इन ग्रुप में पहले से जुड़े लोग आपस में ट्रेडिंग में काफी रुपये कमाने की बात कर रहे थे। उसने इस बारे में अपने जीजा को बताया और उनका मोबाइल नंबर भी ग्रुप में जुड़वा दिया। दोनों ने ट्रेडिंग में निवेश करने को कहा तो डॉ. राजीव सिंह, मीना व खुशी उनसे व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से बातचीत करने लगे। मोबाइल पर लिंक भेजकर एप डाउनलोड करवाया। इसके बाद तीनों ने उन्हें अलग-अलग बैंकों के खाता नंबर भेजे और आरटीजीएस के माध्यम से 50005 रुपये ट्रांसफर करवाए। यह राशि एक-दो दिन में काफी ज्यादा दिखाई देने लगी। इसके बाद 30 मार्च तक करीब 1.97 करोड़ रुपये आरोपियों के दिए बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए। कुछ समय बाद इस राशि पर बड़ा मुनाफा दिखाया जाने लगा। इस तरह लाभ दिखाकर उनसे 2 .40 करोड़ रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए। उन्होंने रुपये निकालने चाहे तो नहीं निकले। आरोपी उन पर और रुपये जमा करवाने का दबाव बनाने लगे। इस पर उन्हें ठगी का अहसास हुआ।


साइबर ठगी के मामले (जनवरी से मार्च)

– सेक्टर 14 निवासी दुकानदार के पास एपीके फाइल भेजकर फोन हैक कर लिया और खाते से 6.57 लाख रुपये निकाल लिए।

– तरसेम नगर निवासी भारत पेट्रोलियम से सेवानिवृत्त अधिकारी को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 50 लाख रुपये ठगे।

– ट्रेडिंग में ज्यादा मुनाफा कमाने का लालच देकर कृषि निरीक्षक से 40 लाख रुपये ठगे।

– सेक्टर 14 निवासी महिला कुरियर से गिफ्ट भेजने का लालच देकर 19.81 लाख रुपये ठग लिए।


साइबर ठगी से ऐसे बचें

– अज्ञात ईमेल, मैसेज या व्हाट्सएप पर आए किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।

– कभी भी अपना ओटीपी, यूपीआई पिन, पासवर्ड या बैंक की जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें।

– सभी खातों के लिए जटिल और अलग-अलग पासवर्ड का उपयोग करें। दो-कारक प्रमाणीकरण सक्रिय रखें।

– अपने कंप्यूटर और मोबाइल के सॉफ्टवेयर और ऑपरेटिंग सिस्टम को हमेशा अपडेट रखें क्योंकि पुराने वर्जन में सुरक्षा खामियां हो सकती हैं।

– सार्वजनिक वाई-फाई का उपयोग करते समय बैंकिंग या संवेदनशील ट्रांजेक्शन न करें।

– कोई बहुत बड़े मुनाफे या नौकरी का झांसा देकर पैसे मांगे तो सतर्क रहें।

– बैंक या सरकारी अधिकारी बनकर आने वाली केवाईसी अपडेट की कॉल या मैसेज से सावधान रहें, यह धोखाधड़ी हो सकती है।

– अगर आपके साथ साइबर ठगी हो जाए, तो तुरंत 1930 नंबर पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करें।


Template

Image Attachment

Photo Manager

Social Media

Metadata

Attach Document

Translate

Backup

Agency

AI

QrCode

Attch Audio/Video

Last Version

[ad_2]
Hisar News: ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर 2.40 करोड़ रुपये ठगे