[ad_1]
दीवार की नींव खोद रही जेसीबी के आगे खड़ी महिला।
– फोटो : 1
नारनौंद। भाटला गांव में जोहड़ की चहारदीवारी के निर्माण के दौरान हंगामा हो गया। जोहड़ के साथ लगती गली में जब जेसीबी दीवार की नींव खोदने लगी तो भाटला का बुजुर्ग दंपती ने इसका विरोध किया।
इस दौरान बुजुर्ग महिला जेसीबी के आगे बैठ गई। मौके पर पुलिस बल को बुलाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बुजुर्ग दंपती से बातचीत की और उन्हें जेसीबी के आगे से हटवाया। इसके बाद कार्य शुरू हुआ। गांव के सरपंच फौजी सुनील बेरवाल ने बताया कि गांव में जोहड़ की चहारदीवारी का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। एक मकान मालिक का ट्यूबवेल दीवार के अंदर जोहड़ की तरफ आ रहा था। इस कारण उस मकान मालिक ने दीवार निर्माण पर एतराज जताया था। सरपंच ने बताया कि बाद में यह मामला शांत हो गया।
[ad_2]
Hisar News: जोहड़ की चहारदीवार के निर्माण के दौरान हंगामा



