in

Hisar News: जूनियर वर्ग में भी हिसार की टीम बनी चैंपियन Latest Haryana News

Hisar News: जूनियर वर्ग में भी हिसार की टीम बनी चैंपियन  Latest Haryana News

[ad_1]


हिसार हरियाणा स्टेट वूमेन हॉकी चैंपियनशिप में क्वार्टर फाइनल मैच में हिसार मैं दादरी को 6-0  से
– फोटो : 1

हिसार। हॉकी हरियाणा की ओर से एस्ट्रोटर्फ पर चल रही हरियाणा राज्य महिला हॉकी प्रतियोगिता में शनिवार को जूनियर वर्ग में भी हिसार की टीम चैंपियन बन गई। फाइनल में हिसार ने सोनीपत को 4-2 से हराया है। शुक्रवार को भी सब जूनियर वर्ग में सोनीपत को हराकर हिसार की टीम चैंपियन बनी थी।

Trending Videos

कुरुक्षेत्र ने रोहतक को 5-1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। इससे पहले हुए सेमीफाइनल मुकाबले में हिसार ने कुरुक्षेत्र को 4-0 से और दूसरे सेमीफाइनल में सोनीपत ने रोहतक को 4-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।

इसी प्रकार सीनियर वर्ग में हुए मुकाबले में कुरुक्षेत्र ने भिवानी को 8-0 से, हिसार ने चरखी दादरी को 6-0 से हराया। जींद की टीम नहीं आने पर चरखी दादरी की टीम को वॉक ओवर मिल गया और 5-0 से विजेता घोषित हो गई। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में एचएयू से मीडिया एडवाइजर डॉ. संदीप आर्य पहुंचे। इस मौके पर पूर्व जिला खेल अधिकारी जगजीत सिंह मलिक, दिलबाग सिंह, हॉकी कोच रूचिका, ओलंपियन निशा, राजेश कुमार उपस्थित रहे।

सीनियर हॉकी कोच आजाद मलिक ने बताया कि सीनियर वर्ग में पहला सेमीफाइनल मुकाबला सुबह 7 बजे हिसार और कुरुक्षेत्र के बीच खेला जाएगा। दूसरा सेमीफाइनल मैच सुबह 8:30 बजे सोनीपत और फतेहाबाद के बीच होगा।

हिसार हरियाणा स्टेट वूमेन हॉकी चैंपियनशिप में क्वार्टर फाइनल मैच में हिसार मैं दादरी को 6-0  से

हिसार हरियाणा स्टेट वूमेन हॉकी चैंपियनशिप में क्वार्टर फाइनल मैच में हिसार मैं दादरी को 6-0  से– फोटो : 1

[ad_2]
Hisar News: जूनियर वर्ग में भी हिसार की टीम बनी चैंपियन

Mahendragarh-Narnaul News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की गई जान  haryanacircle.com

Mahendragarh-Narnaul News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की गई जान haryanacircle.com

Cherie Chevalier should make amends in the N. Nari Reddy Memorial Million Today Sports News

Cherie Chevalier should make amends in the N. Nari Reddy Memorial Million Today Sports News