in

Hisar News: छात्राओं ने निकाली नशामुक्ति जागरूकता रैली Latest Haryana News

Hisar News: छात्राओं ने निकाली नशामुक्ति जागरूकता रैली  Latest Haryana News

[ad_1]


हिसार में रैली निकालतीं एफसी कॉलेज की छात्राएं। 

हिसार। फतेहचंद महिला महाविद्यालय के नशा मुक्ति प्रकोष्ठ ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत 20 दिसंबर को नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकालकर आसपास के लोगों को जागरूक किया। प्राचार्या डाॅ. अनीता सहरावत ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि नशा मानवता का दुश्मन है।

Trending Videos

अगर युवा ही नशे की गर्त में चले जाएंगे तो देश की तरक्की में बाधा होगी। उन्होंने छात्राओं को नशे की बुरी आदत से बचने व आसपास के लोगों को इसके प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं ने विभिन्न नारों के द्वारा लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया। इस रैली में लगभग 125 छात्राएं व अध्यापकगण उपस्थित रहे।

अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में व्याख्यान

हांसी। सनातन धर्म महिला महाविद्यालय में लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. सुरेश कुमार गुप्ता ने की। मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता के रूप में सामाजिक समरसता मंच के क्षेत्र संयोजक प्रमोद ने शिरकत की।

मुख्य अतिथि ने छात्राओं को बताया कि माता अहिल्या बाई होल्कर एक महान रानी और प्रशासक थीं। जिन्होंने अपने जीवन काल में कई महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों की रक्षा की। गरीबों व असहायों की मदद की और अपने राज्य को सुखी व समृद्ध बनाया। उनकी अधिकृत क्षमता व दूरदर्शिता से छात्राओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम की संयोजिका एसोसिएट प्रोफेसर मधु कक्कड़ व शीलू कुमारी रही। इस अवसर पर समाजसेवी सचिन जैन, सामाजिक समरसता मंच के प्रांतीय सदस्य अश्विनी बजाज व जिला सदस्य योगी नाथ अनूप, प्राचार्य राजेंद्र, प्राचार्य प्रदीप शास्त्री सह जिला संयोजक भी उपस्थित रहे।

[ad_2]
Hisar News: छात्राओं ने निकाली नशामुक्ति जागरूकता रैली

Hisar News: आर्ट ऑफ लिविंग पहले विश्व ध्यान दिवस पर कराएगा ध्यान का कार्यक्रम  Latest Haryana News

Hisar News: आर्ट ऑफ लिविंग पहले विश्व ध्यान दिवस पर कराएगा ध्यान का कार्यक्रम Latest Haryana News

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी 2 टेस्ट के लिए किया स्क्वाड का ऐलान – India TV Hindi Today Sports News

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी 2 टेस्ट के लिए किया स्क्वाड का ऐलान – India TV Hindi Today Sports News