Hisar News: चिट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार, 40 हजार रुपये भी बरामद Latest Haryana News

[ad_1]

Trending Videos

हिसार। पुलिस की नशा निरोधक टीम ने शुक्रवार को बीड़ नहर टी-प्वाइंट के पास से आकाशदीप उर्फ फिड्डा को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 7.5 ग्राम चिट्टा, 40,000 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद हुए। टीम प्रभारी उप निरीक्षक इंदर सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह चिट्टा गांव पीरांवली के एक व्यक्ति से खरीदा था। बरामद नशीला पदार्थ और अन्य सामान को कब्जे में लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

[ad_2]
Hisar News: चिट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार, 40 हजार रुपये भी बरामद