Hisar News: चार दिन पहले नशा मुक्ति केंद्र से घर आए युवक की मौत, परिजन बोले-14 वर्षों से नशे का आदी था Latest Haryana News

[ad_1]

हिसार। चार दिन पहले नशा मुक्ति केंद्र से घर आए कुम्हारान मोहल्ला निवासी हिमांशु (26) की शुक्रवार सुबह मौत हो गई। उसका शव पुरानी सब्जी मंडी के पास मिला। परिजनों का कहना है कि वह 14 वर्षों से नशा कर रहा था। एक दिन पहले ही वह रुपये मांग रहा था। नहीं देने पर कपड़े लेकर घर से चला गया। पुलिस ने विसरा जांच के लिए भेज दिया है। फिलहाल परिजन के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।

डोगरान मोहल्ला चौकी से जांच अधिकारी रामफल ने बताया कि कुम्हारान मोहल्ला निवासी नरेंद्र ने रिपोर्ट में बताया कि उसका बेटा हिमांशु कई वर्षों से नशा कर रहा था। उसे झुंपा के पास एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करवा रखा था जहां 4 माह से इलाज चल रहा था। वह चार दिन पहले ही घर आया था। वीरवार को उसने कहीं बाहर जाना है, यह कहकर दो हजार रुपये मांगे। सुबह पुरानी सब्जी मंडी के पास उसका शव मिलने की सूचना मिली। नशे के कारण ही उसकी मौत हुई है।

8वीं कक्षा में ही शुरू कर दिया था नशा

नरेंद्र ने बताया कि हिमांशु 8वीं कक्षा में पढ़ने के दौरान गलत संगत में पड़ गया और नशा करना शुरू कर दिया था। शुरुआत में हमें इसका पता नहीं चला। हालांकि एक बार उसकी शिक्षिका ने मुझे स्कूल बुलाकर बताया था कि हिमांशु की आंखें लाल रहती हैं और वह कक्षा में ही सोता रहता है। हिमांशु जब छोटा था तो बहुत सुंदर था। उसका चेहरा एकदम लाल था। नशे में फंसकर उसने अपनी जिंदगी बर्बाद कर ली। कुछ समय पहले एक चिकित्सक ने मुझे बता दिया था कि हिमांशु ज्यादा दिन नहीं जी सकेगा। नशे ने मुझसे मेरा बेटा छीन लिया।

नशा न मिलने पर नसें काट लेता था

पिता ने बताया कि हिमांशु नशे का इस हद तक आदी था कि नशा न मिलने पर अपनी नसें काट लेता था। ऐसा इसलिए करता ताकि परिजन उसे नशा खरीदने के लिए रुपये दे देंगे। हमने उसका सिद्धमुख, राजगढ़, झुंपा आदि जगहों पर इलाज करवाया लेकिन उसने नशा करना नहीं छोड़ा।


नशे से हुईं मौत की घटनाएं

– 21 जनवरी 2026 को सातरोड निवासी विशाल की मौत।

– 30 अक्तूबर 2025 को जवाहर नगर निवासी नेल्सन की मौत।

– 03 अगस्त 2025 को न्यू ऋषि नगर के भूपेंद्र की मौत।

– 23 जून 2025 को कुम्हारान मोहल्ले के सतबीर की मौत।

– 24 जून 2025 को बड़वाली ढाणी के दिनेश की मौत।

– 05 मई 2025 को सीसवाल के पवन की मौत।

[ad_2]
Hisar News: चार दिन पहले नशा मुक्ति केंद्र से घर आए युवक की मौत, परिजन बोले-14 वर्षों से नशे का आदी था