Hisar News: चाकू की नोक पर बाइक सवार से 21,750 रुपये और चांदी की चेन छीनी Latest Haryana News

[ad_1]

सिवानी। सिवानी-लोहारू मार्ग पर सोमवार शाम को गांव मोहिला के पास बाइक सवार नलोई निवासी विजय कुमार से चाकू की नोक पर 21,750 रुपये और चांदी की चेन लूटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो बदमाशों ने पीड़ित के साथ मारपीट की और उन्हें बेहोशी की हालत में सड़क किनारे खेतों में फेंक दिया। दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विजय कुमार ने बताया कि वह दादरी क्षेत्र के एक गांव से नलोई लौट रहे थे। जब वह गांव मोहिला के पास पहुंचे तो सड़क किनारे एक बाइक खड़ी मिली। हाथ में खाली बोतल लेकर खड़े दो युवकों ने हाथ देकर उन्हें रोक लिया। विजय के बाइक रोकते ही उनमें से एक युवक उनके पास आया और उनके कान पर चाकू लगाकर डराया, धमकाया और बोला कि जो कुछ भी तेरे पास है, निकाल दे। डर के कारण उसने पर्स में रखे करीब 250 रुपये और गले से चांदी की चेन भी उतारकर सौंप दी। इसके बाद दोनों बदमाशों ने उनका बैग मांगा। उन्होंने बैग में केवल कपड़े होने की बात कही, लेकिन बदमाशों ने जबरन बैग छीन लिया और उसे खोलकर उसमें रखे 21,500 रुपये की नकदी निकाल ली।

घटना की सूचना मिलते ही सिवानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। शिकायत के आधार अज्ञात बदताशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। तीन टीमें जांच में जुटी है। जल्द ही आरोपियों की पहचान गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

[ad_2]
Hisar News: चाकू की नोक पर बाइक सवार से 21,750 रुपये और चांदी की चेन छीनी