{“_id”:”67b237336c551ca9840fa87a”,”slug”:”gurukuls-servant-accused-acharya-of-rape-case-registered-hisar-news-c-21-hsr1034-567716-2025-02-17″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Hisar News: गुरुकुल की सेवादार ने आचार्य पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 17 Feb 2025 12:36 AM IST
हांसी (हिसार)। उपमंडल के एक गुरुकुल की महिला सेवादार ने गुरुकुल के आचार्य पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी आचार्य को गिरफ्तार कर उसका मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है।
Trending Videos
महिला पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह मानसिक रूप से परेशान थी। इस दौरान वह गुरुकुल में सेवा करने के लिए जाती थी। करीब दो महीने पहले आचार्य ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। साथ ही उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित भी किया। आचार्य उसे ब्लैकमेल करता और उसका यौन शोषण करता। किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देता। मानसिक रूप से परेशान होने के चलते उसके पति ने उपचार करवाया। उपचार के बाद ठीक हुई तो उसने पति को सारी बात बताई। आरोपी आचार्य ही गुरुकुल का संचालक है। पुलिस प्रवक्ता कुलदीप ने बताया कि आरोपी आचार्य को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
[ad_2]
Hisar News: गुरुकुल की सेवादार ने आचार्य पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज