{“_id”:”69a48988d476b011fe06a597″,”slug”:”a-woman-was-caught-stealing-goods-from-a-room-in-a-farm-two-others-escaped-hisar-news-c-21-hsr1005-821804-2026-03-02″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Hisar News: खेत में बने कमरे से सामान चोरी के आरोप में एक महिला पकड़ी, दो अन्य भागीं”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:16 AM IST
हिसार। सातरोड कलां के खेत में बने कमरे से सामान चोरी के आरोप में भाटला निवासी सुनीता को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। दो अन्य महिलाएं मौके से भाग निकलीं। सदर थाने से जांच अधिकारी राखी ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सातरोड कलां निवासी अंकुर श्योरण ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उस कमरे में उन्होंने यार्ड की लाइटें, मोटर सहित अन्य सामान रखा था। रविवार दोपहर उन्हें सूचना मिली कि महिलाएं सामान चोरी कर रही हैं। वह मौके पर पहुंचे तो दो आरोपी मौके से भाग गईं और एक को पकड़ लिया गया। आरोपी महिला के कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर लिया गया है। पीड़ित के अनुसार, इससे पहले भी खेत से सामान चोरी हुआ था।
Trending Videos
[ad_2]
Hisar News: खेत में बने कमरे से सामान चोरी के आरोप में एक महिला पकड़ी, दो अन्य भागीं