Hisar News: खेतों में भरे पानी की निकासी की मांग, किसानों ने मंत्री से लगाई गुहार Latest Haryana News

[ad_1]


पानी निकासी की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण । 



हिसार। बरवाला विधानसभा क्षेत्र के गांव धान्सू और मिर्जापुर में खेतों में भरे बारिश के पानी की निकासी को लेकर किसानों ने विरोध जताया। किसानों ने खेतों में भरे पानी के बीच खड़े होकर प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया और जल्द समाधान की मांग की। किसानों का कहना है कि जल निकासी की प्रक्रिया बेहद धीमी है। लंबे समय तक पानी खड़ा रहने से जमीन की तैयारी प्रभावित हो रही है और रबी की फसल की बुआई नहीं हो सकी। किसानों ने बरवाला के विधायक व प्रदेश सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा से समस्या के समाधान की गुहार लगाई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द निकासी नहीं हुई तो जमीन में सेम आने से आने वाली फसलें भी प्रभावित होंगी। ब्यूरो

Trending Videos

[ad_2]
Hisar News: खेतों में भरे पानी की निकासी की मांग, किसानों ने मंत्री से लगाई गुहार