{“_id”:”677ec5f8b59a1b701d0fcbc0″,”slug”:”theft-in-a-construction-companys-warehouse-on-kharar-road-watchman-attacked-with-bricks-hisar-news-c-21-hsr1020-541402-2025-01-09″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Hisar News: खरड़ रोड पर कंस्ट्रक्शन कंपनी के गोदाम में चोरी, चौकीदार पर किया ईंटों से हमला”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
चोरों द्वारा चोरी के लिए निकाया गया सामान।
हांसी। खरड़ रोड पर स्थित एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के गोदाम की दीवार तोड़कर चोरों ने करीब चार लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोरी के दौरान चौकीदार शोर सुनकर गोदाम के पीछे पहुंचा तो चोरों ने उस पर ईंटें बरसाई और सामान लेकर फरार हो गए। वहीं मंगलवार रात को चोर वहां पर फिर से चोरी करने पहुंचे तो इस बार चौकीदार की सतर्कता व आसपड़ोस के लोगों को देखकर चोर फरार हो गए। पुलिस ने चौकीदार लच्छीगिरी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
Trending Videos
गोदाम हिसार की गोयल प्रोजेक्ट कंपनी का है। कंपनी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से संबंधित ठेके लेती है। कंपनी के सिविल इंजीनियर अनिरुद्ध ने बताया कि इस गोदाम में उनका कंस्ट्रक्शन से संबंधित सामान रखा हुआ है। गोदाम में पहले सोमवार रात को करीब 1 बजे चोरी हुई। चोर रात को पिछले गोदाम के पिछले हिस्से से दीवार तोड़कर अंदर घुसे। जब चोर सामान बाहर निकाल रहे थे तभी शोर सुनकर गोदाम के अगली तरफ तैनात चौकीदार वहां पहुंचा। उसे देखते ही चोरों ने उस पर ईंटें बरसानी शुरू कर दी, जिससे चौकीदार घायल हो गया। वह खुद को बचाने के लिए गार्ड रूम में छिप गया। वहां से उसने कंपनी के अधिकारियों व आस-पड़ोस के लोगों को सूचना दी। उनके आने तक चोर वहां से फरार हो गए थे। चोर तब यहां से पानी की मोटर, सबमर्सिबल की मोटर, ड्रील मशीन, हैमर मशीन चोरी करके ले गए। जिसकी कीमत करीब 4 लाख रुपये है। कंपनी ने दीवार के टूटे हिस्से की मरम्मत नहीं करवाई थी। जिसे देखते हुए मंगलवार की रात करीब 10 बजे चोर फिर से गोदाम में घुस गए और चोरी के लिए सामान बाहर निकाल लिया। चौकीदार ने चोरों को देखकर जब शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जिनको देखकर कर चोर वहां से फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी गई।
[ad_2]
Hisar News: खरड़ रोड पर कंस्ट्रक्शन कंपनी के गोदाम में चोरी, चौकीदार पर किया ईंटों से हमला