Hisar News: कैंट में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने डीएनए सैंपल जांच के लिए भेजे Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार

Updated Fri, 20 Mar 2026 11:17 PM IST




हिसार। कैंट एरिया में महिला की हत्या मामले में पुलिस ने मृतका,आरोपी हवलदार और संदिग्ध आरोपी के डीएनए सैंपल जांच के लिए मधुबन लैब भेजे हैं। रिपोर्ट के आधार पर पता लगेगा कि इस मामले में किसकी क्या भूमिका थी। पुलिस ने आरोपी और पीडि़ता की कॉल डिटेल भी खंगाली है।

Trending Videos

एएसपी मयंक मुदगिल ने बताया कि इस मामले में अभी दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। इसके बावजूद दुष्कर्म की धाराओं को शामिल किया है। कोई वर्दी धारी अपने कार्यस्थल पर किसी के साथ दुष्कर्म का अपराध करता है तो स्पेशल धारा 64-2 को भी जोड़ेंगे। उन्होंने बताया कि कैंट एरिया में 11 मार्च को महिला की हत्या कर शव दफनाने वाले सेना में हवलदार बालेश्वर कुंजूर,पीड़िता और संदिग्ध आरोपी के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। अब तक की जांच में यही पता लगा है कि हत्या के बाद बालेश्वर कुंजूर ने अकेले ही शव को बैग में डाला और उसे दबाने के लिए क्वार्टर के पीछे ले गया। पुलिस को पीडि़ता और आरोपी के बीच मोबाइल कॉल का रिकॉर्ड भी मिला है जिस दिन वारदात को अंजाम दिया गया उस दिन भी आपस में बातचीत हुई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी ने पीड़िता को 32 बार कॉल की थी।

[ad_2]
Hisar News: कैंट में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने डीएनए सैंपल जांच के लिए भेजे