{“_id”:”67cb476b59ad5171b7024c4b”,”slug”:”theft-in-a-house-in-krishna-nagar-accused-caught-in-cctv-hisar-news-c-21-hsr1005-580740-2025-03-08″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Hisar News: कृष्णा नगर में मकान में चोरी, आरोपी सीसीटीवी में कैद”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 08 Mar 2025 12:52 AM IST
हिसार। शहर के कृष्णा नगर में एक मकान से हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया गया। मकान मालिक की शिकायत पर अर्बन एस्टेट पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
Trending Videos
कृष्णा नगर निवासी किरण तनेजा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 4 मार्च को वह घर में खाना बनाकर सो गई थी। वह अगले दिन सुबह सात बजे उठी। उसने देखा कि एक कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। जब उसने कमरे के अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखी अलमारी खुली पड़ी थी और सामान भी बिखरा हुआ था। उसने अलमारी का रखा सामान चेक किया तो अलमारी से 20-25 चांदी के सिक्के, एक हीटर, एक ईयरफोन गायब थे। किरण ने बताया कि चोरी करने वाले युवक की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दी है।
[ad_2]
Hisar News: कृष्णा नगर में मकान में चोरी, आरोपी सीसीटीवी में कैद