Hisar News: किसान एक्सप्रेस पर पथराव की सूचना के बाद मौके पर पहुंची आरपीएफ Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार

Updated Wed, 30 Jul 2025 12:06 AM IST


 सातरोड़ रेलवे स्टेशन पर मौके पर पहुंची पुलिस 



हिसार। किसान एक्सप्रेस पर सातरोड रेलवे स्टेशन पर पथराव की सूचना के बाद रेलवे सुरक्षा बल की टीम मौके पर पहुंची। जब रेलवे स्टेशन पर पहुंची आरपीएफ की टीम ने स्टेशन का घेराव कर लिया। मौके पर तलाशी ली जाने लगी। दरअसल यह एक मॉक ड्रिल थी। आरपीएफ के मुख्यालय जयपुर के निर्देश पर यह मॉक ड्रिल आयोजित की गई थी। मॉक ड्रिल का मकसद रेलवे सुरक्षा बल की आपात स्थिति में प्रतिक्रिया क्षमता, समय पर उपस्थिति और व्यवस्था संभालने की तैयारी को परखना था। आरपीएफ 8:23 बजे कंट्रोल रूम को सूचना दी गई कि किसान एक्सप्रेस पर पथराव हुआ है। करीब 8:50 बजे आरपीएफ की टीम सातरोड रेलवे स्टेशन पर पहुंची आपीएफ इंचार्ज सुनील कुमार ने बताया कि इस तरह की मॉक ड्रिल समय-समय पर होती है।

loader

Trending Videos

[ad_2]
Hisar News: किसान एक्सप्रेस पर पथराव की सूचना के बाद मौके पर पहुंची आरपीएफ