Hisar News: ऑनलाइन निवेश के नाम पर 29.70 लाख की ठगी का आरोपी शाहरुख खान गिरफ्तार Latest Haryana News

[ad_1]

हिसार। साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन निवेश का झांसा देकर 29.70 लाख रुपये की ठगी के मामले में बुधवार को फरीदाबाद के धौज निवासी शाहरुख खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जांच अधिकारी एएसआई अनिल ने बताया कि अन्य संलिप्त आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी और बरामदगी के प्रयास जारी हैं।

Trending Videos

इस बारे में बरवाला निवासी और आईसीआईसीआई बैंक कर्मचारी तरुण सिंगला ने 15 मई 2025 को राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। तरुण ने बताया कि व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से शेयर मार्केट ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का लालच देकर आरोपी ने झांसा में लिया। इसके बाद आरोपियों ने झांसा देकर उससे कुल 29 लाख 70 हजार रुपये की राशि विभिन्न खातों में ट्रांसफर करवाई गई। शिकायत प्राप्त होते ही साइबर थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। तकनीकी जांच एवं बैंक खातों की पड़ताल के दौरान एक खाते की पहचान फरीदाबाद के धौज निवासी शाहरुख के नाम पर हुई, जिसके खाते में शिकायतकर्ता ने 12 लाख 70 हजार रुपये ट्रांसफर किए थे। थाना साइबर से एएसआई अनिल के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी शाहरुख खान को गिरफ्तार कर लिया है।

[ad_2]
Hisar News: ऑनलाइन निवेश के नाम पर 29.70 लाख की ठगी का आरोपी शाहरुख खान गिरफ्तार