Hisar News: एक कमरे के दरवाजे को चुन्नी से बंद किया, दूसरे से जेवरात चुराए Latest Haryana News

[ad_1]

हिसार। जिले के गांव गावड़ में शुक्रवार देर रात चोरों ने एक घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने पहले एक कमरे के दरवाजों को चुन्नी की मदद से बंद कर दिया और फिर दूसरे कमरे से दो संदूक और कीमती सामान बाहर निकालकर खेत में ले गए। संदूकों में रखे 12 तोले सोने और चांदी के आभूषण और 50 हजार रुपये की नगदी लेकर चोर फरार हो गए।

गावड़ गांव निवासी विकास कुमार ने बताया कि उनके भाई का परिवार खेत में बनी ढाणी में रहता है। शुक्रवार रात करीब 10.30 बजे परिवार के सभी सदस्य और बच्चे सो रहे थे। इसी दौरान चोर घर में घुसकर सोने और चांदी के जेवरात चुराकर फरार हो गए। चोरों की गतिविधियों की भनक किसी भी परिवार सदस्य को नहीं लगी। सुबह करीब 5 बजे परिवार की एक महिला ने दरवाजा खोलने की कोशिश की लेकिन दरवाजा बंद था। इसके बाद उसने आवाज लगाई और दरवाजा खुलवाया। परिवार के अन्य सदस्य भी जाग गए और अंदर जाकर देखा तो कमरे का सामान बिखरा हुआ था और दो संदूक व एक ट्रॉली बैग गायब थे।

परिवार ने आसपास संदूकों की तलाश की और पुलिस को सूचित किया। जांच में बैग और संदूक खेत में पड़े मिले, जिनमें से सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने संदूक से 12 तोले सोने और चांदी के जेवरात तथा 50 हजार रुपये की नगदी चुराई। सिवानी थाना के एसएचओ कपिल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं, ताकि आरोपियों का पता लगाया जा सके।

चोरी से पहले छिड़का नशीला पदार्थ

परिवार का कहना है कि चोरों ने पूरी वारदात को बड़े ही सोची-समझी योजना के तहत अंजाम दिया। चोरी से पहले उन्होंने एक कमरे का रोशनदान तोड़कर कोई कैमिकल या नशीला पदार्थ छिड़का, जिससे किसी भी सदस्य की आंखें नहीं खुल पाई। परिवार ने बताया कि घर में एक बच्चा भी था, जो रात में दो से तीन बार उठता था, लेकिन वह भी नहीं जागा। जब सुबह सभी उठे, तो उनकी आंखें नहीं खुल रही थीं और जलन महसूस हो रही थी।

[ad_2]
Hisar News: एक कमरे के दरवाजे को चुन्नी से बंद किया, दूसरे से जेवरात चुराए