{“_id”:”688d1220f9f51457420c666a”,”slug”:”electricity-corporation-employees-staged-a-protest-in-uklana-making-serious-allegations-against-officers-hisar-news-c-21-hsr1020-679312-2025-08-02″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Hisar News: उकलाना में बिजली निगम कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, अधिकारियों पर गंभीर आरोप”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:44 AM IST
उकलाना बिजली निगम कार्यालय में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते यूनियन से जुड़े बिजली कर्मचारी
हिसार। हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन की सब यूनिट उकलाना ने शुक्रवार को बिजली निगम कार्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक उपमंडल अधिकारी के कार्यालय के बाहर रहा।
Trending Videos
विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व यूनियन के सब यूनिट प्रधान परवीन कुमार ने किया। यूनियन के यूनिट सचिव जय सिंह सीए, यूनिट सफीदों के प्रधान दलेर पांचाल, प्रदीप ने आरोप लगाया कि उपमंडल अधिकारी की ओर एक कर्मचारी पर हुए हमले की न तो निष्पक्ष जांच की गई, न ही दोषियों पर कोई कार्रवाई हुई। महिला कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। यूनियन पदाधिकारियों का अपमान किया जा रहा है। कर्मचारियों के विरुद्ध गलत आदेश जारी किए जा रह हैं। प्रदर्शन को पूर्व किसान सभा प्रधान मोलड़ राम आर्य और यूनियन की केंद्रीय परिषद के वीरेंद्र गोयत ने भी समर्थन दिया। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि समय रहते कर्मचारियों की मांगों पर गौर नहीं किया गया, तो आंदोलन को अनिश्चितकालीन रूप से जारी रखा जाएगा।
[ad_2]
Hisar News: उकलाना में बिजली निगम कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, अधिकारियों पर गंभीर आरोप