{“_id”:”67df0f0da959af44b103438c”,”slug”:”chairman-ishwar-malwals-last-rites-will-be-performed-in-dhani-khan-bahadur-hisar-news-c-21-hsr1020-590367-2025-03-23″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Hisar News: आज ढाणी खानबहादुर में हाेगा चेयरमैन ईश्वर मालवाल का अंतिम संस्कार, रात को ही उनके आवास पर पहुंचे लोग”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:57 AM IST
बरवाला के गांव ढाणी खान बहादुर में बने हरियाणा माटी कला बोर्ड के चेयरमैन ईश्वर मालवाल के भवन के
बरवाला। हरियाणा माटी कला बोर्ड के चेयरमैन ईश्वर मालवाल के निधन की खबर उनके पैतृक गांव ढाणी खान बहादुर पहुंची, तो गांव में शोक छा गया। ग्रामीण उनके पुराने मकान में बने भाजपा कार्यालय में पहुंचे।
Trending Videos
गांव के सरपंच विजय कुमार ने बताया कि ईश्वर मालवाल बहुत मिलनसार थे। पोस्टमार्टम के बाद रविवार सुबह 11 बजे गांव के श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि ईश्वर मालवाल ने अपने गांव ढाणी खानबहादुर में खुद का कार्यालय बनवाया था। वे कुछ दिनाें के अंतराल में यहां आते रहते थे।
सेक्टर 9-11 आवास पर पसरा सन्नाटा
हिसार। मालवाल के निधन की खबर के बाद उनके सेक्टर 9-11 में स्थित फ्लैट पर लोग पहुंचने लगे। उनके बेटे घर के बाहर बैठ गए थे। वह हाथ जोड़कर लोगों से घर न जाने के लिए अनुरोध कर रहे थे। लोग उनके आवास के पास से ही वापस लौट गए। परिवार के लोग अनुरोध कर रहे थे कि रविवार को सुबह 11 बजे गांव ढाणी खान बहादुर में ही अंतिम संस्कार होगा।
[ad_2]
Hisar News: आज ढाणी खानबहादुर में हाेगा चेयरमैन ईश्वर मालवाल का अंतिम संस्कार, रात को ही उनके आवास पर पहुंचे लोग