Hisar News: आकस्मिक अवकाश के संबंध में गजुटा ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात Latest Haryana News

[ad_1]




हिसार। लंबित मांग को लेकर गजुटा के पदाधिकारियों ने वीरवार को विश्वविद्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। गजुटा अध्यक्ष विनोद गोयल ने बताया कि हरियाणा सरकार महिला कर्मचारियों को 25 आकस्मिक अवकाश देने की अधिसूचना जारी कर चुकी है जो कई विभागों में लागू भी हो चुकी है। हालांकि गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) सहित राज्य के विश्वविद्यालयों में यह व्यवस्था अभी लागू नहीं हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि वित्त विभाग को निर्देश देकर अधिसूचना शीघ्र विश्वविद्यालयों तक भिजवाई जाए ताकि महिला कर्मचारियों को इसका लाभ मिल सके।

Trending Videos

[ad_2]
Hisar News: आकस्मिक अवकाश के संबंध में गजुटा ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात