[ad_1]
हिसार। सिविल लाइन थाना पुलिस ने विदेश भेजने का झांसा देकर 26.97 लाख रुपये ठगने, अपहरण और मारपीट के आरोप में जालंधर जिले के काकी पिंड निवासी सोमनाथ उर्फ संधू को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि ठगी की रकम की बरामदगी और अन्य संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के बारे में पूछताछ की जा सके।
जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि गांव बिठमड़ा निवासी जगजीत सिंह ने आरोप लगाया कि सोमनाथ और उसके साथियों ने उसे अमेरिका भेजने का झांसा देकर 35 लाख रुपये मांगे। इसके तहत उसे पहले दुबई भेजा और फिर माली (अफ्रीका) ले जाकर बंधक बना लिया। वहां उसे एक कमरे में बंद रख मारपीट की गई। नकदी और पासपोर्ट छीन लिया और फिर जान से मारने की धमकी देकर 10 लाख रुपये हड़प लिए।आरोपियों ने कुल मिलाकर लगभग 26.97 लाख रुपये की ठगी की, जिसमें नकद राशि, विदेशी मुद्रा और यात्रा खर्च शामिल हैं। इस संबंध में थाना सिविल लाइन हिसार में 16 जुलाई 2024 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
[ad_2]
Hisar News: अमेरिका भेजने का झांसा देकर 26.97 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार, दुबई से माली (अफ्रीका) ले जाकर बंधक बनाकर मारपीट का आरोप



