Hisar News: अग्निशमन कर्मियों ने दो दिन और बढ़ाई हड़ताल Latest Haryana News

[ad_1]

हिसार। अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन की राज्यव्यापी हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। दमकल कर्मियों ने हड़ताल को दो दिन और बढ़ाने का एलान करते हुए कहा कि उनकी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। पड़ाव चौक स्थित फायर स्टेशन पर धरना दे रहे कर्मचारियों ने बताया कि नगर पालिका कर्मचारी संघ ने आंदोलन को समर्थन देने का निर्णय लिया है। साथ ही शहर में सफाई व्यवस्था ठप करने की चेतावनी दी।

जिला प्रधान राजेश मेहला ने कहा कि फरीदाबाद की कालका स्टील फैक्टरी में आग बुझाने के दौरान झुलसे फायर कर्मी रणवीर सिंह और भवी चंद शर्मा की मौत के बाद सरकार उन्हें शहीद का दर्जा दे और आश्रितों को मुआवजा और सरकारी नौकरी प्रदान करे। राज्य उपप्रधान जसवीर श्योकंद ने मांग की कि पे-रोल कर्मचारियों को फायर ऑपरेटर पदों में समायोजित किया जाए, कौशल कर्मचारियों को विभागीय रोल पर लिया जाए, नियमित कर्मचारियों को बिना शर्त एसीपी लाभ दिया जाए और पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाए। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान अशोक सैनी ने कहा कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

[ad_2]
Hisar News: अग्निशमन कर्मियों ने दो दिन और बढ़ाई हड़ताल