Hisar News: सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल, प्राथमिकी दर्ज Latest Haryana News

[ad_1]


अस्पताल में भर्ती घायल। 



नारनौंद। थाना पुलिस ने 24 नवंबर को हुए सड़क हादसे में दो लोगों के घायल होने पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यह कार्रवाई घटना के पांच दिन बाद हो सकी है।

Trending Videos

ढाणी कुम्हारन नंंबर एक निवासी जय सिंह (47) 24 नवंबर की शाम बाइक पर सवार होकर अपने ही गांव के ओमप्रकाश के साथ कहीं जा रहे थे। इसी दौरान माजरा प्याऊ गांव के पास उनकी बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। इस कारण बाइक सवार दोनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाने के बजाय आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को अस्पताल में पहुंच कर जय सिंह के बयान दर्ज किए। उनके बयान और एमएलआर रिपोर्ट के अनुसार जय सिंह और ओमप्रकाश दोनों को सिर सहित अन्य हिस्सों में चोट लगी है। इसलिए थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

[ad_2]
Hisar News: सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल, प्राथमिकी दर्ज