[ad_1]
हिसार। कोहरे की मार शहर में रविवार को श्रेष्ठा परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों पर पड़ गई। इस दौरान ठाकुरदास भार्गव परीक्षा केंद्र पर देरी से पहुंचने के कारण 50 से ज्यादा परीक्षार्थी परीक्षा देने से वंचित रह गए। हालांकि परीक्षार्थियों के साथ आए शिक्षकों ने पुलिस को भी मौके पर बुलाया। बावजूद इसके परीक्षार्थियों की परीक्षा केंद्र में एंट्री करने नहीं दी गई। परीक्षा न देने वाले परीक्षार्थी भिवानी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ जिले से आए थे।
परीक्षार्थियों के साथ आए शिक्षक जयविंद्र व नीरज ने बताया कि केंद्र सरकार की तरफ से अनुसूचित जाति के मेधावी छात्रों के लिए यह प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है। इस परीक्षा के जरिये कक्षा 9 वीं और 11वीं में देश के प्रतिष्ठित निजी आवासीय स्कूलों (सीबीएसई से संबद्ध) में निशुल्क शिक्षा, आवास और भोजन के साथ एडमिशन मिलता है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर छात्र गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकें और सशक्त बन सकें। इस परीक्षा का संचालक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी करती है। प्रवेश परीक्षा में गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान व सामान्य ज्ञान विषयों के प्रश्न पूछे जाते हैं।
[ad_2]
Hisar News: कोहरे की मार…50 से ज्यादा परीक्षार्थी श्रेष्ठा परीक्षा देने से वंचित, शिक्षकों ने बुलाई पुलिस



