[ad_1]
कई सवालों के जवाब मिलने बाकी
कई सवालों के जवाब तलाशने पर जोर दिया जा रहा है। युवती को सूटकेस में डालकर इसे सांपला तक लाना व यहां फेंककर जाना समझ से परे है। इस वारदात को अंजाम देने में दो या इससे अधिक लोगों के शामिल होने का अंदेशा जताया जा रहा है। यही नहीं, शायद युवती की हत्या की साजिश पहले ही रची गई थी, इसीलिए शव ठिकाने लगाने के लिए नया सूटकेस खरीदा गया।
सूटकेस में ठूंस-ठूंसकर डाला गया था शव
सूटकेस में ठूंस-ठूंसकर शव को डाला गया था। शव को रोहतक से लाकर सांपला में फेंके जाने का अंदेशा जताया है। ऐसे में पुलिस रोहतक से सांपला के बीच में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। इनमें आरोपियों के नजर आने की उम्मीद है।
आरोपियों के बहादुरगढ़ की ओर जाने का अंदेशा
पुलिस की मानें तो नेशनल हाईवे नंबर 9 पर रोहतक से रोहद टोल तक 25 किलोमीटर में होटल और ढाबों के सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद ही कोई बड़ा सुराग हाथ लगने की उम्मीद है। हत्यारों ने शव आधी रात को सांपला बस स्टैंड की दीवार के पास फेंका है। वहां पहले से प्लास्टिक कूलर की टूट्टी बॉडी से इसे छिपाने का प्रयास किया गया है।
शव फेंकने बाद आरोपियों के बहादुरगढ़ की ओर जाने का अंदेशा है। सूटकेस नया खरीदने की बात सामने आई है, इसलिए सूटकेस पर लगे लेबल को लेकर भी जांच की जा रही है। इसे कहां से व किसने खरीदा, यह पता लगने पर केस काफी हद तक साफ हो सकता है।
[ad_2]
Himani Narwal Murder: नया सूटकेस… ठूंस-ठूंसकर डाली थी लाश, उठ रहे कई सवाल; सीसीटीवी से सामने आएगा सच







