HBSE 10th Result 2022: हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित, यहां चेक करें


HBSE  Haryana Board 10th Result 2022: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने हरियाणा बोर्ड 10वीं परीक्षा के नतीजे (BSEH Secondary Result 2022) आज 17 जून को घोषित कर दिए हैं। हरियाणा बोर्ड 10वीं परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र अब हरियाणा बोर्ड की वेबसाइट bseb.org.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। स्टूडेंट्स यहां दिए डायरेक्ट लिंक पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

BSEH 10th Exam 2022 Result

हरियाणा बोर्ड 10वीं परीक्षा में इस बार 73.18 फीसदी छात्र सफल रहे हैं। हरियाणा बोर्ड 10वीं परीक्षा 2022 में 3.25 लाख छात्रों ने भाग लिया था। हरियाणा बोर्ड के अध्यक्ष जगबीर सिंह ने एचबीएसई 10वीं रिजल्ट की घोषणा की। हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट में लड़कियों का सफलता प्रतिशत लड़कों की तुलना में अधिक रहा। हरियाण बोर्ड सेकंडरी परीक्षा में जहां  76.26% लड़कियां सफल हुई हैं, वहीं लड़कों का सफलता प्रतिशत 70.56%  फीसदी रहा। इस प्रकार रेगुलर छात्रों  का सफलता प्रतिशत 73.18 रहा तो प्राइवेट छात्रों में 92.96% को सफलता मिली है। हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट में भिवानी के ईशरलाल स्कूल की छात्रा अमीषा ने 499 अंक हासिल कर पूरे हरियाणा में टॉप किया। छात्र अपना रिजल्ट शाम 5 बजे से bseh.org.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। 

संबंधित खबरें


हरियाणा बोर्ड 12वीं परीक्षा में 87.08 फीसदी छात्र सफल:

इस वर्ष हरियाणा बोर्ड 12वीं परीक्षा में कुल 87.08 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए। पहले तीनों स्थान पर लड़कियों ने कब्जा जमाया है। केसीएम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रोहतक की छात्रा काजल ने 498 नंबर के साथ टॉप किया है। वहीं एसडी गर्ल्स कॉलेज की मुस्कान व बना श्रवणनाथ सीनियर सेकेंडरी स्कूल की साक्षी 496 अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं। टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की श्रुति और बाल विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की पूनम दोनों ने 495 मार्क्स हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। 

हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 ऐसे करें चेक करें:

1: आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं। 

2: होमपेज पर, HBSE 10th Result लिंक पर क्लिक करें।

3: स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा। 

4: पूछे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें और सब्मिट विकल्प पर क्लिक करें। 

5: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

.


What do you think?

अग्निपथ स्कीम: गहलोत बोले- RSS-BJP के नौजवानों की होगी भर्ती; बीजेपी को हरकत भारी पड़ेगी 

आगामी महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन को अभियान के लिए तैयार ओवरलैंडर के रूप में प्रस्तुत किया गया: Pic . की जाँच करें