बारिश के चलते एक तरफ जहां मौसम सुहावना हो गया है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल रही है। जिसने ठंड में इजाफा कर दिया है। लेकिन यह बरसात न सिर्फ किसानों बल्कि शहर में रहने वाले लोगों के लिए भी आफत बनकर आई हैं। अचानक हुई बरसात के चलते सीवरेज व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई है। इसी वजह से झज्जर शहर की मुख्य सड़कों मेन बाजार और कई कॉलोनियों में 2 फुट तक पानी भर गया। पानी भरने की वजह से आम लोगों राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
आने वाले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव का अनुमान
बेमौसम बरसात ओलावृष्टि और तेज हवा ने किसानों की फसलों में भारी तबाही मचाई है। वहीं इस भारी बरसात के कारण आम जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया है। लोगों के रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। हालांकि आगे आने वाले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव का अनुमान मौसम विभाग की तरफ से लगाया गया है।
.