Haryana Weather: बारिश से तापमान में आई गिरवाट, सिरसा में हुई ओलावृष्टि, आगे कैसा रहेगा मौसम? Latest Haryana News

[ad_1]

प्रदेश में हुई बारिश के चलते तापमान में काफी तेजी से गिरावट आई है। चार जिलों में रात का तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है। शनिवार को सिरसा जिले में हल्की बारिश के साथ हल्की ओलावृष्टि हुई। 7 अप्रैल को एक नया पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश के उत्तरी जिलों में बारिश की संभावना बनेगी।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि प्रदेश में 14 मार्च के बाद से लगातार मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से 3 अप्रैल को राज्य के अधिकतर स्थानों पर तेज गति की हवाओं आंधी -अंधड़ , हल्की बारिश, बूंदाबांदी हुई। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियों को दर्ज किया गया। शनिवार को प्रदेश में लगातार बादलों की आवाजाही देखने को मिली। सिरसा और फतेहाबाद जिलों में तेज़ गति की हवाओं के साथ हल्की बारिश बूंदाबांदी तथा सिरसा जिले में ओलावृष्टि की गतिविधियों को दर्ज किया गया है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि रविवार को प्रदेश के उत्तरी जिलों में छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। रविवार को वर्तमान मौसम प्रणाली हरियाणा एनसीआर दिल्ली से आगे निकल जाएगी। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 7 अप्रैल को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी और बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है। 

अंबाला में न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम है। हिसार में 17.9 सामान्य से 0.3 कम, महेंद्रगढ़ में सामान्य से 2.3 कम 18.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। अधिकतर जिलों का तापमान 17 से 20 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।

 

[ad_2]
Haryana Weather: बारिश से तापमान में आई गिरवाट, सिरसा में हुई ओलावृष्टि, आगे कैसा रहेगा मौसम?