Haryana Rajya Sabha Election: राज्यसभा की दो सीटों के लिए मतदान शुरू, कुलदीप बिश्नोई ने अंतरात्मा की आवाज पर दिया वोट


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 10 Jun 2022 10:17 AM IST

ख़बर सुनें

हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए सुबह नौ बजे मतदान शुरू हो गया। शाम को ही नतीजा आ जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल, रंजीत चौटाला, कुलदीप बिश्नोई, ज्ञानचंद गुप्ता, आफताब अहमद, भारत भूषण बत्रा, कंवरपाल गुर्जर, घनश्याम अरोड़ा, दीपक मंगला, मोहन लाल बिडोली, कमल गुप्ता और दिग्विजय चौटाला विधानसभा पहुंचे। मतदान के बाद कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि उन्होंने अंतरात्मा की आवाज पर ही वोट दिया है।

वहीं सुख विलास होटल से बसों में भाजपा जजपा और निर्दलीय विधायक विधानसभा पहुंचे। डिप्टी सीएम दुष्यन्त चौटाला भी बस में मौजूद हैं। अभी तक कांग्रेस विधायक चंडीगढ़ नहीं पहुंचे हैं। 
भाजपा उम्मीदवार कृष्ण लाल पंवार की जीत तय है। जंग कांग्रेस के अजय माकन और निर्दलीय कार्तिकेय शर्मा के बीच हैं। भीतरघात न होने पर ही माकन जीतेंगे। कार्तिकेय के लिए भी जबरदस्त लॉबिंग हुई है। हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदय भान ने अजय माकन को 35 विधायकों के वोट मिलने का दावा किया है।

 
माकन की जीत-हार का हरियाणा कांग्रेस की भविष्य की राजनीति पर सीधा असर पड़ेगा। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा की साख इस चुनाव से जुड़ी हुई है। 
बीजेपी उम्मीदवार कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि अभी तक 10 वोट पोल हुए हैं।

विस्तार

हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए सुबह नौ बजे मतदान शुरू हो गया। शाम को ही नतीजा आ जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल, रंजीत चौटाला, कुलदीप बिश्नोई, ज्ञानचंद गुप्ता, आफताब अहमद, भारत भूषण बत्रा, कंवरपाल गुर्जर, घनश्याम अरोड़ा, दीपक मंगला, मोहन लाल बिडोली, कमल गुप्ता और दिग्विजय चौटाला विधानसभा पहुंचे। मतदान के बाद कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि उन्होंने अंतरात्मा की आवाज पर ही वोट दिया है।

.


What do you think?

रोहतक: जजपा की कलानौर हलका अध्यक्ष संतोष अहलावत से मांगी 10 लाख की चौथ, रात को फोन करके दी धमकी

चार साल तक महिला से दुष्कर्म, केस दर्ज करने पर बेटी का किया अपहरण