Haryana Politics: बंसीलाल व चौटाला को छोड़ CM रहते चुनाव लड़ने वाले सभी नेताओं की बची विधायकी, पढ़ें रिपोर्ट Latest Haryana News

[ad_1]

गगन तलवार, करनाल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल

Updated Sun, 18 Aug 2024 09:48 AM IST

हरियाणा में अब तक करनाल से चार मुख्यमंत्रियों का सीधा संबंध रहा है। प्रदेश में पहली बार सरकार बनाने वाली भाजपा के मनोहर लाल यहीं से विधायक थे। लेकिन मार्च 2024 में भाजपा ने नायब सैनी को सीएम बना दिया और मनोहर लाल करनाल से लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंच चुके हैं।



मनोहर लाल, नायब सैनी, बंसी लाल व ओपी चौटाला
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


हरियाणा में 14वीं विधानसभा के चुनाव होने जा रहे हैं। अब तक हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे कई विधायकों ने भी दोबारा सरकार बनाने के लिए चुनावी मैदान में ताल ठोकी। बंसीलाल और ओमप्रकाश चौटाला को छोड़कर अन्य जिस भी मुख्यमंत्री ने विधानसभा चुनाव अपने पद पर रहते हुए लड़ा, उनकी सरकार चाहे इस चुनाव में न बन पाई हो, लेकिन विधायकी बरकरार रही।

Trending Videos

1987 के चुनाव में मुख्यमंत्री रहे बंसीलाल और 2005 में मुख्यमंत्री रहे ओमप्रकाश चौटाला को विधानसभा चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा था। इनके बाद मुख्यमंत्री बने भूपेंद्र सिंह हुड्डा लगातार दो बार पद पर रहे और तीसरी बार 2014 और फिर चौथी बार 2019 के चुनाव में उनकी सरकार नहीं बनी, लेकिन वे अपने विधानसभा क्षेत्र से विधायक का चुनाव जीतकर सदन में पहुंचे।

वहीं तत्कालीन सीएम मनोहर लाल भी 2014 और 2019 में करनाल से विधायक बनकर प्रदेश में मुख्यमंत्री बने, लेकिन मार्च 2024 में भाजपा ने नायब सैनी को सीएम बना दिया और मनोहर लाल करनाल से लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंच चुके हैं। करनाल सीट से उपचुनाव जीतकर सीएम नायब सिंह सैनी विधायक बने हैं। ऐसे में पांच माह के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर अब सभी की निगाहें टिकी हैं। तत्कालीन सीएम मनोहर लाल के साढ़े नौ साल के कार्यकाल के दौरान भाजपा सरकार की साख भी अब इन्हीं के हाथ में हैं।

[ad_2]
Haryana Politics: बंसीलाल व चौटाला को छोड़ CM रहते चुनाव लड़ने वाले सभी नेताओं की बची विधायकी, पढ़ें रिपोर्ट