in

Haryana Election: करनाल में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, बोले- भ्रष्टाचार में डूबे केजरीवाल, कांग्रेस रच रही साजिश Latest Haryana News

Haryana Election: करनाल में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, बोले- भ्रष्टाचार में डूबे केजरीवाल, कांग्रेस रच रही साजिश Latest Haryana News



करनाल भाजपा कार्यालय में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


भारतीय जनता पार्टी के करनाल जिला कार्यालय पहुंचे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस का असली चेहरा सामने आने लगा है। अभी कुछ दिन पहले ही कांग्रेस के युवराज ने अमेरिका की धरती पर आरक्षण को समाप्त करने की बात कही है। यह उनके लिए कोई नई बात नहीं है। संविधान सभा से लेकर बाबा साहब के अपमान तक वह ऐसी बातें करते रहे। यह दलितों, पिछड़ों आदि के खिलाफ उनकी सोची समझी साजिश है। 

Trending Videos

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दो दिन बाद इस्तीफा देने के सवाल पर उन्होंने कहा आने वाले दिनों में दिल्ली विधानसभा का भी चुनाव होगा तब जनता उन्हें गद्दी से उतार देगी। आंदोलन के बाद जिन सिद्धांतों पर उनकी पार्टी बनी थी, लेकिन वह आज कहां खड़े हैं यह सोचने की बात है। वह भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे हुए हैं लोगों से उनका कोई नाता नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने भी उन पर पिछले दिनों टिप्पणी की थी। 

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने यह भी कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जा रहा है। अनिल विज के सीएम पद की दावेदारी पेश किए जाने पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता यह कह सकता है, लेकिन हरियाणा में सीएम पद का चेहरा नायब सिंह सैनी है।

कुरुक्षेत्र रैली में प्रधानमंत्री द्वारा केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का नाम नहीं लिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा की मनोहर लाल केंद्रीय राजनीति कर रहे हैं। वह भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता हैं। 

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हरियाणा में 5 अक्तूबर को चुनाव होने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री सहित केंद्रीय एवं प्रादेशिक नेतृत्व की ओर से सभी 90 विधानसभा सीटों पर रैलियां की जाएंगे। हरियाणा की भाजपा सरकार ने पिछले 10 सालों में किसानों महिलाओं युवा एवं आर्थिक विकास के साथ वंचित वर्गों के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। यह देश में पहली सरकार है जिसने सभी फसलों पर एमएसपी देने की जिम्मेदारी ली है। 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा।


Haryana Election: करनाल में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, बोले- भ्रष्टाचार में डूबे केजरीवाल, कांग्रेस रच रही साजिश

निष्पक्ष चुनाव कराना निर्वाचन आयोग का लक्ष्य : प्रेक्षक  Latest Haryana News

निष्पक्ष चुनाव कराना निर्वाचन आयोग का लक्ष्य : प्रेक्षक Latest Haryana News

Charkhi Dadri News: जलभराव के विरोध में दुकानदारों ने किया प्रदर्शन  Latest Haryana News

Charkhi Dadri News: जलभराव के विरोध में दुकानदारों ने किया प्रदर्शन Latest Haryana News