Haryana Crime: पांच साल की बच्ची पर चाकू से हमला, घर में घुसकर युवक ने वारदात को दिया अंजाम haryanacircle.com

[ad_1]

एक युवक ने एक घर में घुसकर पांच साल की बच्ची पर चाकू से हमला कर दिया। उसकी मां बचाने आई तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया। ब



Crime demo
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


हनुमान नगर में एक युवक ने एक घर में घुसकर पांच साल की बच्ची पर चाकू से हमला कर दिया। उसकी मां बचाने आई तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया। बच्ची को गंभीर अवस्था में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हनुमान नगर निवासी सुमनलता ने पुलिस एफआईआर में बताया कि 19 नवंबर की शाम वह अपने परिवार के साथ घर पर थी। तभी एक युवक घर में चाकू लेकर घुसा और उसने उसकी पांच साल की बेटी पर चाकू से हमला कर दिया। 

Trending Videos

बेटी के चिल्लाते ही जब उसकी मां दौड़कर पहुंची तो युवक ने उस पर भी हमला किया। शोर सुनकर महिला का पति और पड़ोसी भी मौके पर आ गए, जिन्हें देखकर युवक मौके से चाकू समेत भाग गया। बाद में पड़ोसियों ने बताया कि युवक का नाम ओसियन है और वह नरवाना का रहने वाला है। बच्ची को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल ले लाया गया जहां से डॉक्टर ने बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अग्रवाल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। 

 

[ad_2]