{“_id”:”68d39a3de48779d70e04a5ab”,”slug”:”doctor-beat-a-patient-in-haryana-charkhi-dadri-hospital-news-2025-09-24″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Haryana Crime: नशे में डॉक्टर ने मचाया हुड़दंग, होमगार्ड जवान की फाड़ी वर्दी, मरीज से की मारपीट”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 24 Sep 2025 12:44 PM IST
नाइट शिफ्ट पर तैनात डॉक्टर ने अस्पताल में जमकर हुड़दंग मचाया। डॉक्टर ने मरीज समते तीन लोगों से मारपीट की जिसके बाद अस्पताल में हंगामा मच गया। आरोप है कि ड्यूटी के दौरान डॉक्टर नशे में धुत था। डिटेल में पढ़ें खबर…
अस्पताल कर्मियों ने डॉक्टर के खिलाफ किया प्रदर्शन – फोटो : संवाद
विस्तार
चरखी दादरी के नागरिक अस्पताल में बुधवार सुबह करीब 4 बजे नाइट शिफ्ट पर तैनात डॉ. संदीप पर एचकेआरएन के सुरक्षाकर्मी, होमगार्ड के जवान और एक मरीज के साथ मारपीट के आरोप लगे हैं।
शराब के नशे में था डॉक्टर
कार्यवाहक सीएमओ वैदपाल को सौंपी गई शिकायत के मुताबिक इमरजेंसी वॉर्ड में ड्यूटी कर रहे एचकेआरएन कर्मी आशीष ने बताया कि डॉ. संदीप ने बिना किसी कारण के शराब के नशे में धुत होकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।