Haryana Crime: अंबाला में कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बम स्क्वॉयड से कराई जांच Latest Haryana News

[ad_1]

अंबाला सिटी में कोर्ट को मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद मौके पर बम स्क्वॉड की टीम और पुलिस प्रशासन पहुंचा और जांच शुरू कर दी। जानकारी देते हुए एसएचओ सिटी थाना ने बताया कि मेल से धमकी आने के बाद पूरी तरह जांच की जा रही है और कोर्ट में आने वालों की चेकिंग की जा रही है।

Trending Videos



कोर्ट को बम से उड़ने की धमकी मिलने के बाद शुक्रवार को एक बार फिर से कोर्ट में अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला। दरअसल अंबाला में धमकियां मिलना आम बात हो चुकी है बीते दिनों अंबाला के स्कूलों को बम से उड़ने की धमकी मिली थी और उसके बाद अब अंबाला की कोर्ट को सुबह बम से उड़ने की धमकी मिली। धमकी मिलने के बाद से कोर्ट में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मेटल डिटेक्टर से चेकिंग के बाद ही लाेगों को कोर्ट परिसर में दाखिल होने दिया जा रहा है।

[ad_2]

Source link