Haryana: होली के दिन रोहतक में बड़ा सड़क हादसा, कार और बाइक में टक्कर; चार युवकों की मौत Latest Haryana News

[ad_1]

होली के दिन रोहतक में एक बड़ा सड़क हादसा पेश आया है। यहां नेशनल हाईवे नंबर-9 पर चुलियाना मोड़ के पास बुधवार शाम कार और बाइक की टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में इस्माइला निवासी बाइक पर सवार चार युवकों की मौत हो गई। 

Trending Videos



टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो ने पीजीआई रोहतक पहुंचते समय दम तोड़ दिया। मृतकों में इस्माइला निवासी मोहन, राजा, लीलू व सोनू शामिल हैं। तीन युवक एक ही परिवार के हैं। त्योहार के दिन हुई  घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।

[ad_2]
Haryana: होली के दिन रोहतक में बड़ा सड़क हादसा, कार और बाइक में टक्कर; चार युवकों की मौत