[ad_1]
सांकेतिक
– फोटो : फाइल
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी ने सात विधानसभा सीटों पर दूसरे दलों से आए पांच उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। सात उम्मीदवारों में से डॉ. कमल गुप्ता, कैप्टन अभिमन्यु ही भाजपा की विचारधारा के हैं। अनूप धानक जजपा, रणधीर पणिहार कांग्रेस,रणबीर गंगवा इनेलो, भव्य बिश्नोई कांग्रेस, विनोद भयाना कांग्रेस से भाजपा में आए थे।
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता संघ के बल पर फिर से टिकट पाने में सफल रहे। टिकटों की घोषणा के साथ ही भाजपा में भी भगदड़ शुरू हो गई है। उकलाना से टिकट की दावेदार सीमा गैबीपुर, बरवाला से दावेदार जिला पार्षद महंत दर्शन गिरि ने पार्टी छोड़ने का एलान किया है। हिसार से टिकट मांग रहे तरुण जैन ने भी वीरवार को समर्थकों की बैठक बुला ली है।
भाजपा ने हिसार जिले की सभी सातों सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। हांसी से विनोद भयाना, नारनौंद से कैप्टन अभिमन्यु, आदमपुर से भव्य बिश्नोई की सीट लगभग तय मानी जा रही थी। हिसार सीट पर सावित्री जिंदल तथा डॉ. कमल गुप्ता के बीच मुकाबला चल रहा था। डॉ. कमल गुप्ता का शहर में विरोध बताया जा रहा था, जिसके चलते उनकी टिकट काटे जाने की पूरी संभावना बन रही थी।
उनकी जगह भाजपा दो बार मंत्री रह चुकी सावित्री जिंदल को मैदान में उतारना चाह रही थी। जानकारों का मानना है कि डॉ. कमल गुप्ता ने एक बार फिर संघम् शरणम् गच्छामि…को अपनाते हुए अपनी टिकट को पक्का करा लिया। नारनौंद में कैप्टन अभिमन्यु, आदमपुर से भव्य बिश्नोई और हांसी से विनोद भयाणा को अपनी पार्टी के किसी के बगावत करने की चिंता नहीं सता रही है।
[ad_2]
Haryana: हिसार की सातों विधानसभा सीटों पर BJP के प्रत्याशी घोषित, पार्टी में भगदड़ शुरू; इस्तीफों की लगी झड़ी