Haryana: हरियाणा में बढ़ने लगी ठंड, इस शहर का तापमान रहा सबसे कम, पारा और नीचे गिरने की संभावना Latest Haryana News

[ad_1]

हिसार में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री दर्ज किया गया। यह इस सीजन का सबसे कम तापमान है। इसके साथ ही शीतलहर का प्रकोप भी रहा। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक अभी तापमान में और गिरावट आएगी। वहीं 27-28 नवंबर से मौसम में बदलाव आएगा।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में मौसम शुष्क एवं साफ बना हुआ है। पहाड़ी से बर्फीली हवाएं मैदानों की तरफ आ रही हैं। इस कारण से रात के समय तापमान में गिरावट हो रही है। दिन के समय धूप निकलने से अभी दिन में राहत मिली हुई है। बीच-बीच में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तापमान में उतार-चढ़ाव आ रहा है, जिस कारण से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिल रही है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। हिसार में सबसे कम 6.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 2.5 डिग्री तक नीचे गिर गया। यमुनानगर में अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।

आगे ऐसा रहेगा मौसम

डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 27-28 नवंबर की रात एक कमजोर श्रेणी का विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से सिर्फ पहाड़ों पर बर्फबारी होगी। मैदानी एरिया में सिर्फ तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। इसके गुजरने के बाद तापमान में और गिरावट आएगी। दिसंबर के पहले सप्ताह में बूंदाबांदी की संभावना बन रही है जिसके बाद दिन में भी ठंड अपने कड़े तेवर दिखाएगी। साथ ही घने कोहरे का भी आगमन होगा।

[ad_2]
Haryana: हरियाणा में बढ़ने लगी ठंड, इस शहर का तापमान रहा सबसे कम, पारा और नीचे गिरने की संभावना