Haryana: सीएम सैनी आज बैसाखी महोत्सव का करेंगे शुभारंभ, उड़ाएंगे छह फीट पतंग; कई प्रतियोगिताएं होंगी आयोजित Latest Haryana News

[ad_1]

बैसाखी महोत्सव में सोमवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी छह फीट की रंग-बिरंगी पतंग उड़ाकर परंपरागत संस्कृति का निर्वहन करते हुए महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। पतंगबाजी के मुकाबलों के साथ यहां ड्रोन शो व हरियाणा सांस्कृतिक विरासत मंच भी खास आकर्षण का केंद्र रहेगा। महोत्सव की व्यवस्थाओं व प्रबंधों का जायजा लेने के लिए उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा सहित अन्य अधिकारियों ने केडीबी मेला ग्राउंड का निरीक्षण किया और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।


Trending Videos

उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री महोत्सव में लगाए जाने वाले स्टॉलों का अवलोकन करेंगे। इसके बाद बैसाखी के मौके पर पतंग उड़ाने के लिए बनाए गए विशेष स्टॉल का अवलोकन करने के साथ-साथ पतंग भी उड़ाएंगे। मुख्यमंत्री सिख सांस्कृतिक धरोहर प्रदर्शनी व हरियाणा की विकासात्मक योजना पर आधारित अवलोकन करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हरियाणा कुश्ती दंगल, सर्कल कबड्डी, हरियाणवी स्टाइल पगड़ी, दस्तारबंदी, गतका सहित हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत व ग्रामीण परिवेश पर आधारित प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे। 

 

[ad_2]
Haryana: सीएम सैनी आज बैसाखी महोत्सव का करेंगे शुभारंभ, उड़ाएंगे छह फीट पतंग; कई प्रतियोगिताएं होंगी आयोजित