[ad_1]
कुरुक्षेत्र के कनीपला राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुर्व्यवहार के आरोपी टीजीटी हिंदी विषय के शिक्षक पर गाज गिरी है। आरोपी टीचर समीर कौशिक को विभाग ने निलंबित कर दिया है। शिक्षक पर पोक्सो एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया था। छात्रा के परिजनों द्वारा जनसुनवाई के दौरान की गई शिकायत के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उन्हें निलंबित करने के आदेश दिए थे, जिसके कुछ ही समय बाद मौलिक शिक्षा विभाग के महानिदेशक की तरफ से शिक्षक समीर कौशिक को निलंबित करने का आदेश पत्र भी जारी कर दिया गया।
[ad_2]
Haryana: सरकारी स्कूल का शिक्षक गिरफ्तार, बच्ची के साथ की गलत हरकत; सीएम सैनी के आदेश के बाद सस्पेंड




