Haryana: रघुनाथ धर्मशाला में सुपरवाइजर की संदिग्ध मौत, दो दिन से लापता था शख्स Haryana Circle News

[ad_1]

फतेहाबाद शहर की रघुनाथ धर्मशाला में रविवार शाम को सनसनी फैल गई, जब वहां कार्यरत एक सुपरवाइजर हरीश उर्फ काला गांधी का शव बरामद हुआ। मृतक पिछले दो दिनों से लापता बताया जा रहा था। सूचना मिलते ही बस स्टैंड चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। 


Trending Videos



जानकारी के अनुसार, धर्मशाला में काम करने वाला सुपरवाइजर बीते दो दिनों से नजर नहीं आ रहा था। कर्मचारियों और आसपास के लोगों ने उसे कई बार तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। रविवार शाम को शक के आधार पर पुलिस ने गेट का ताला तोड़कर मेन गेट खोला तो अंदर सुपरवाइजर का शव पड़ा मिला। शव की हालत देखकर अंदेशा लगाया जा रहा है कि उसकी मौत एक दिन पहले ही हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही सीन ऑफ क्राइम टीम भी मौके पर पहुंची। टीम के डॉक्टर जोगिंद्र ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

[ad_2]